Thursday, March 3, 2016

सुबह की सैर

सुबह की सैर युँ तो सबके बस की बात नहीं,पर जो लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक है, वे भली भाँति इसके फायदों से परिचित है।वैसे तो ये कोई नयी बात भी नहीं है, पुरातन काल से ही प्रात:कालीन भ्रमण की महत्ता बतायी गई है, लेकिन आज के समय में इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है, सुबह का आधा घंटा आपका पुरा दिन खुशमय बना सकता है ऐसा मेरा अपना निजी अनुभव है।
      "चतुर नार" का मानना है कि सुर्योदय के पहले उठना और सैर पर जाना , आपने दिन की सबसे अच्छी शुरुआत है और अगर साथ में आपका पसंदीदा व्यक्तित्व हो तो यह सोने पे सुहागा। माना कि आज की भाग दौड़ वाली जिन्दगी में जल्दी बिस्तर पर जाना आसान नहीं है,लेकिन यक़िन मानिये एक बार आपको जल्दी उठने की आदत हो जायेगी तो आप खुद-ब-खुद इसके फायदों से रूबरू हो जायेगे ।
चतुर नार ने सुबह की सैर के कुछ फायदे गिनाये है जो व्यवहारिक तौर पर अनुभव किये जा सकते है -

1. अगर आप 6000 कदम रोज चलते है तो आपकी सेहत में आश्चर्यजनक बदलाव आयेगा ।
2. सुबह की प्रदुषण मुक्त हवा आपके तन ही नहीं मन को भी प्रसन्न कर देगी।
3. अगर मॉरनिंग वॉक पर आप अपने हमसफ़र के साथ है तो समझ लीजिये कि आपका रोमांस कभी खत्म नहीं होगा।
4. सुबह की सैर आपका आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
5. सैर करने आये लोगों की तादात देखकर आप गर्व का अनुभव करेंगे कि आप भी उनमे से एक है।
6. मॉरनिंग वॉक के बाद आप पूरा दिन घर पर ही स्फुर्ति महसुस करेंगे।
7. सुबह आधा घंटा जल्दी उठने से आप दोपहर को दो घंटें बचा पाते है,क्योकि सुबह हमारा एनर्जी लेवल अधिक होता है इसलिये हम ज्यादा सुचारु रुप से अधिक काम कर पाते हैं ।
8. चतुर नार को बहुत बार मॉरनिंग वॉक पर ऐसा लगता है कि उसके फेफड़ों में ताजगी की हवा भर गयी 😜
9. अनियमित महावारी नियमित आने लगती है।
10. चिड़चिड़ाहट और डिप्रेशन कम हो जाता है,जिन्दादिली बढ़ जाती हैं और आप खुश रहने लगते है।
11. सुबह जल्दी उठकर एक वॉक लेने के बाद आप इतना तरोताजा महसूस करेंगे कि पूरे दिन करने वाले कामों की रूपरेखा बनाकर उन्हे सफल तरीके से कार्यान्वित कर सकेगे।
12. निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
13. सुबह के शांत एवं शुद्ध वातावरण को देखकर अहसास होता है कि हम नींद में इन पलों से महरुम रह रहे थे।        
             
             आपकी पसंदीदा सड़क हो,ताजी आबोहवा हो,जुतों के लेस टाईट बंधे हो और मन से आप अपने साथ हो फिर देखीये ये मॉरनिंग वॉक आपको क्या क्या सौगातें देती है,बस एक बार लुत्फ उठा कर तो देखिये।

    

No comments:

Post a Comment